गुजरात में 7 मई को वोटिंग के दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित
अहमदाबाद। गुजरात सरकार ने 7 मई (वोटिंग का दिन) को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। इस दिन गुजरात की सभी 26 लोकसभा सीटों और पांच विधानसभा उपचुनावों के लिए वोटिंग होगी। बता दें कि लोकसभा चुनाव के लिए 19 अप्रैल को पहले फेज की वोटिंग की जाएगी। इसके लिए चुनाव आयोग ने लगभग सभी तैयारियां कर ली हैं।
एक अधिकारी ने सोमवार को जानकारी देते हुए कहा कि गुजरात के सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) द्वारा इस संबंध में एक अधिसूचना जारी की है।
सभी कर्मचारी पेड छुट्टी पाने के हकदार होंगे
अधिसूचना में कहा गया है, "किसी औद्योगिक इकाई या निर्वाचन क्षेत्र के बाहर स्थित किसी कंपनी में काम करने वाले लोग, जहां वे मतदाता के रूप में पंजीकृत हैं, लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 135 (बी) (1) के अनुसार 7 मई को "पेड छुट्टी" पाने के हकदार होंगे। ताकि वे अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।"
जिन पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं वे विजापुर, खंभात, वाघोडिया, मनावदर और पोरबंदर हैं।

किन्नर समुदाय बनाएगा अपना अलग शंकराचार्य, महाशिवरात्रि पर होगा ऐलान, 250 ट्रांसजेंडर हिंदू धर्म में करेंगे वापसी
फ्रांस के साथ बड़ी डिफेंस डील को मंजूरी...सेना की बढ़ेगी ताकत
Maha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि पर महाकालेश्वर मंदिर में 25 मिनट में होंगे दर्शन, कुबेरेश्वर धाम में इस साल नहीं बंटेंगे रुद्राक्ष
Surya Grahan 2026: कैसे देखें सूर्य ग्रहण? आसमान में नजर आएगा ‘रिंग ऑफ फायर’ का नजारा