लॉरेंस बिश्नोई को खत्म कर देंगे' 'गैंगवार की इजाजत नहीं
मुंबई। Mumbai Eknath Shinde Met Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग होने के कुछ दिनों बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे उनसे मिलने उनके घर गैलक्सी आपर्टमेंट पहुंचे। सीएम एकनाथ ने सलमान खान के साथ-साथ उनके पिता सलीम खान से भी मुलाकात की और घटना पर जानकारी ली। मुख्यमंत्री के पहुंचते ही एक्टर के घर के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई।
सलमान खान से मिलने के बाद एकनाथ शिंदे ने पत्रकारों से कहा 'मैंने सलमान खान से कहा है कि सरकार आपके साथ है, दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनसे पूछताछ की जाएगी। हम मामले की तह तक जाएंगे। किसी को बख्शा नहीं जाएगा। किसी को भी इस तरह से निशाना नहीं बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी गैंगवार की इजाजत नहीं दी जाएगी। हम ऐसा नहीं होने देंगे। हम लॉरेंस बिश्नोई को खत्म कर देंगे।'
रविवार को हुई थी घटना
बता दें कि रविवार को बाइक पर आए दो लोगों ने सलमान खान के घर के बाहर चार राउंड फायर की थी। गैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान के अलावा उनका पूरा परिवार रहता है। इस फायरिंग की जिम्मेदारी खुद लॉरेंस बिश्वोई ने ली थी।
हालांकि, मुंबई पुलिस ने इस मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ की जा रही है। कोर्ट ने भी 10 दिन की रिमांड पर आरोपियों को भेज दिया है। दोनों की गिरफ्तारी गुजरात के भुज से हुई थी। मंगलवार को दोनों को मुंबई लाया गया और किला कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेस कर आरोपियों की जानकारी साझा की। पुलिस ने बताया कि आरोपी विक्की गुप्ता और सागर पाल है।

7000 करोड़ की कहानी: वादे बड़े, परिणाम अधूरे,स्मार्ट सिटी का सपना टूटा
अमेरिकी हादसे के बाद परिवार पर दूसरा वार, मुआवजे से पहले पिता की मौत
“बुलडोजर नहीं, ब्रह्मोस भेजेंगे क्या?” अखिलेश का तंज
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
शिक्षक ट्रांसफर को लेकर हंगामा, विधानसभा में तेज बहस