बाइक से गिरकर घायल हुई महिला की इलाज के दौरान हुई मौत
कोटा । मोटर साइकिल से गिरने के बाद घायल हुई कोटा जिले के बड़ौद निवासी एक महिला की निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।इटावा पुलिस के अनुसार पार्वतीबाई पत्नी बाबूलाल कोली 10 फरवरी को अपने पुत्र के साथ बाइक पर इटावा से आ रही थी। कोलाना के निकट सड़क पर गड्ढा आ जाने के कारण बाइक से गिरने की वजह से उसे घायल अवस्था में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान महिला की मौत होने पर आज पुलिस ने मृतका के शव का पोस्मार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। इटावा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव