सड़क हादसे में युवक घायल, वाहन चालक फरार
लखीसराय। लखीसराय-मुंगेर मुख्य सड़क पर एक ढाबे के पास एक पिकअप ने एक बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार युवक बुरी तरह से घायल हो गया। इस हादसे के बाद लोगों की मौके पर भीड़ लग गयी। और वाहन चालक फरार हो गया। लोगों ने घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक युवक की पहचान सदासी के रूप में हुई है। लोगों के अनुसार युवक छेना बेचता है। वह सुबह-सुबह छेना लाने के लिए ही घर से डुमरी जा रहा था। बाइक सवार को अलीनगर खुशी ढाबा के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। फिर वाहन चालक फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

'द केरल स्टोरी' के निर्देशक की आगामी फिल्म ‘चरक’ का टीजर रिलीज, अंधविश्वास पर सवाल उठाती है कहानी
दुल्हन बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर? कथित बॉयफ्रेंड के साथ किया डांस; जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला
आरएसएस की वित्तीय पारदर्शिता पर मंत्री का बड़ा बयान
'किंग' के लिए अभिषेक बच्चन ने अपनाया नया लुक, क्या खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे अभिनेता