इंजेक्शन लगने के बाद हुई युवक की मौत, परिजनों का आरोप रिएक्शन हुआ
कोटा। यहां एक युवक की इंजेक्शन लगने के बाद हुई मौत से परिवार में शोक की लहर है। उन्होंने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार इंजेक्शन लगाने के कुछ सेकंड बाद ही युवक को उल्टी होने लगी व मुंह से झाग आने लगा और उसका शरीर ठंडा पड़ने के साथ कांपने लगा। फिर युवक की मौत हो गई। मकबरा थाने के सीआई ने कहा कि परिजनों की शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया है।
वहीं परिजन हॉस्पिटल में मॉच्यूरी के बाहर धरने पर बैठे हैं और डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम हो चुका है, लेकिन परिजनों ने कहा कि जब तक डॉक्टर के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं होती वे शव उठाने से इंकार कर रहे हैं। मृतक के पिता का कहना है कि उन्होंने 2 थानों में लिखित शिकायत दी है। अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राज्य स्तरीय जनगणना प्रशिक्षण में ग्वालियर की प्रशासनिक चमक
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल